best news portal development company in india

भारत ने 5 कैच छोड़े

SHARE:

भारतीय प्लेयर्स की फील्डिंग पाकिस्तान के खिलाफ बेहद साधारण रही। टीम ने 5 कैच छोड़े। अभिषेक शर्मा ने 2 प्लेयर्स को जीवनदान दिए। वहीं कुलदीप यादव, शुभमन गिल और शिवम दुबे ने 1-1 कैच छोड़ा।पहले ओवर की तीसरी गेंद हार्दिक ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। साहिबजादा फरहान ने शॉट खेला, लेकिन गेंद थर्ड मैन की ओर खड़ी हो गई। अभिषेक शर्मा यहां कैच नहीं पकड़ सके। फरहान इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया।

5वें ओवर की चौथी गेंद वरुण चक्रवर्ती ने गुड लेंथ पर गूगली फेंकी। सईम अयूब बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई। कुलदीप यादव बॉल के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अयूब 4 रन के स्कोर पर थे। कुलदीप यादव ने शॉर्ट फाइन लेग पोजिशन पर आसान सा कैच छोड़ दिया।

8वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने फिर एक बार फरहान का कैच ही छोड़ा। वरुण ने ओवर की तीसरी गेंद गूगली फेंकी। फरहान बड़ा शॉट खेलने गए, गेंद लॉन्ग ऑन की ओर चली गई। अभिषेक ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाउंड्री के बाहर चली गई। फरहान इस वक्त 36 रन के स्कोर पर थे। अभिषेक शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे।

19वें ओवर की पांचवीं बॉल जसप्रीत बुमराह ने शॉर्ट पिच फेंकी। फहीम अशरफ बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद स्क्वेयर लेग की ओर खड़ी हो गई। शुभमन गिल ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। फहीम इस वक्त 6 रन के स्कोर पर थे।

20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे से भी कैच छूट गया। फहीम अशरफ ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट खेला। दुबे कैच लेने की कोशिश में ज्यादा आगे आ गए, गेंद उनके ऊपर से बाउंड्री के बाहर चली गई।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।