best news portal development company in india

देर रात 11.30 बजे जयपुर पहुंचे रोहित शर्मा:शार्दूल ठाकुर भी मुम्बई से आए साथ

SHARE:

रोहित शर्मा साेमवार रात जयपुर पहुंचे। उनकी फ्लाइट डिले होने के कारण वे रात 11:30 बजे पहुंचे। इन्हें 10 बजे पहुंचना था। - Dainik Bhaskar

जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिंकसिटी एक बार फिर देश के दिग्गज क्रिकेटरों के रोमांचक मुकाबलों की साक्षी बनने जा रही है। रोहित शर्मा सोमवार देर रात 11:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित शर्मा की फ्लाइट डिले होने हो गई थी। इन्हें 10 बजे पहुंचना था। रोहित के साथ महाराष्ट्र के साथी प्लेयर शार्दूल ठाकुर भी मौजूद रहे।

विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप के मुकाबले की मेजबानी इस बार राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) को मिली है। टूर्नामेंट का आयोजन 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक जयपुर में किया जाएगा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों में जयपुर की पिच पर खेलते नजर आएंगे।

इस प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े सितारे खेलते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच ही खेलेंगे। इनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर भी जयपुर के मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी गोवा टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेलने जयपुर आएंगे।विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप में कुल आठ टीमें शामिल हैं। इनमें मुंबई, महाराष्ट्र, पंजाब, गोवा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम और उत्तराखंड शामिल हैं। पंजाब टीम से शुभमन गिल के साथ अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा खेलते नजर आएंगे। महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ मैदान में उतरेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ से शशांक सिंह जैसे उभरते सितारे खेलेंगे।

ग्रुप सी में शामिल सभी आठ टीमों की प्रैक्टिस सोमवार से आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर शुरू हो गई है। इसके लिए तीन अलग-अलग नेट्स तैयार किए गए हैं। टीमों को तीन सत्रों में अभ्यास का समय दिया गया है, जिसमें एक साथ तीन टीमें अभ्यास करेंगी।

राजस्थान क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय बाद जयपुर में टीम इंडिया के इतने बड़े सितारे खेलते नजर आएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।