best news portal development company in india

चौथे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान:कमिंस बाहर, स्मिथ फिर कप्तान

SHARE:

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। यह मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 3-0 से आगे है।

टीम को इस टेस्ट से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। कप्तान पैट कमिंस तीसरा टेस्ट खेलने के बाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं अनुभवी स्पिनर नाथन लायन भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है।

टॉड मर्फी को मौका एडिलेड टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए लायन की हैमस्ट्रिंग फट गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, लायन को रिकवरी में समय लग सकता है। लायन की जगह टॉड मर्फी को 15 मेंबर्स टीम में शामिल किया गया है। मर्फी अगर खेलते हैं तो यह 14 साल में पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया घरेलू टेस्ट में लायन के अलावा किसी अकेले स्पेशलिस्ट स्पिनर को उतारेगा। हालांकि, कोच ने यह भी साफ किया कि MCG में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment