जीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए अपनी टीम अनाउंस कर दी है। 15 सदस्यीय युवा वनडे टीम की कप्तानी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल करेंगे। वहीं दिग्गज केन विलियमसन और रेगुलर कैप्टन मिचेल सैंटनर को आराम दिया गया। हालांकि, सैंटनर टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे।
नए प्लेयर्स को मौका न्यूजीलैंड ने वनडे टीम में ज्यादातर नए प्लेयर्स को मौका दिया। इनमें आदी अशोक, कृश्चन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकरी फॉल्क्स, निक केली, जैडन लेनोक्स और माइकल रे शामिल हैं। अनुभवी खिलाड़ियों में ब्रेसवेल के अलावा डेवोन कॉन्वे, काइल जैमिसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। 14 और 18 जनवरी को बाकी 2 मुकाबले खेले जाएंगे। वडोदरा, राजकोट और इंदौर में तीनों मैच होंगे। दोनों टीमें फिर 21 से 31 जनवरी तक 5 टी-20 की सीरीज भी खेलेंगी। इस सीरीज के 6 दिन बाद ही भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदी अशोक, कृश्चन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकरी फॉल्क्स, निक केली, जैडन लेनोक्स, माइकल रे, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमिसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग।
टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रोबिनसन, ईश सोढी।

