best news portal development company in india

राजस्थान में विंटर टॉर्चर से ठिठुरे लोग

SHARE:

Rajasthan Weather: राजस्थान में विंटर टॉर्चर से ठिठुरे लोग, धुंध के पहरे के साथ जहरीली हवा से घुट रहा दम; अगले 24 घंटे भारी

राजस्थान में सर्दी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं. उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. सुबह और शाम जहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विजिबिलिटी हुई कम

बीते 24 घंटों में जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया रहा.कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 24 दिसंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं.

 माउंट आबू सबसे ठंडा

प्रदेश में फिलहाल सबसे कम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा अधिकतम तापमान जोधपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 

इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा जिसमें चित्तौड़गढ़ में 8.2  डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 8.6 डिग्री, पिलानी और अलवर में 8.8 डिग्री, सिरोही में 9.1 डिग्री तथा जयपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।