best news portal development company in india

रोहित शर्मा ने लिस्ट ए में ठोका अपना सबसे तेज शतक, खेली 155 रन की तूफानी पारी

SHARE:

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने मुंबई के लिए खेलते हुए अपने लिस्ट ए करियर का सबसे तेज शतक जड़ा।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में दमदार शतक जड़ा है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में धमाके के साथ वापसी की है। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए रोहित ने मुंबई के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में 62 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

इस शतक के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। यह रोहित शर्मा के लिस्ट ए करियर का सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में बनाया था। रोहित शर्मा ने 164.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 94 गेंदों में 155 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जडे़।

मुंबई ने सिक्किम को विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त दी। सिक्किम ने मुंबई के सामने 50 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य रखा, इसके जवाब में मुंबई ने रोहित की तूफानी पारी की बदौलत मात्र 30.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।