best news portal development company in india

राजस्थान में 5 आईएएस के ट्रांसफर

SHARE:

राजस्थान सरकार ने बुधवार (24 दिसंबर) को आईएएस (IAS) के 5 अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए. जबकि एक आईएएस का तबादला रद्द किया है. कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी किए. इसके तहत, मौजूदा जेडीसी आईएएस आनंदी का तबादला रजिस्ट्रार (सहकारिता) के पद पर किया गया है. केंद्रीय डेपुटेशन से लौटने के बाद एपीओ चल रहे सिद्धार्थ महाजन को जेडीसी पद पर पोस्टिंग दी गई है. गौरतलब है कि आईएएस महाजन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे. 

इसी तरह जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा का तबादला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और संयुक्त शासन सचिव के पद पर किया गया है. सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव और सहकारिता रजिस्ट्रार मंजू राजपाल अब कृषि एवं उद्यानिकी, पंचायती (कृषि) विभाग और राज्य बीज निगम लिमिटेड की शासन सचिव होंगी. वहीं, देवस्थान विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल का तबादला राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर किया गया है.

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।