उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने के फैसले के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार और सोशल एक्टिविस्ट महिलाओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए। न्याय के लिए वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी।
हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा- वे उन्नाव रेप विक्टिम के लिए इंसाफ की मांग करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट आई हैं। यहीं से सेंगर की सजा निलंबित हुई। अब जहां से अन्याय हुआ, वहीं तो न्याय मांगने आएंगे।

