best news portal development company in india

तिरुवनंतपुरम में पहली बार बना BJP का मेयर

SHARE:

वी.वी. राजेश तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पहले भाजपा मेयर बने हैं। इस पद पर पार्टी ने पहली बार जीत हासिल की है जिससे 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत हुआ है। बता दें कि नगर निगम के नव निर्वाचित बीजेपी पार्षदों और पार्टी के जिला नेताओं की बैठक में पार्टी के राज्य महासचिव एस सुरेश ने इन नामों की घोषणा की। यह फैसला पार्टी के राज्य और जिला नेतृत्व के बीच लंबी चर्चाओं के बाद लिया गया।

वी.वी. राजेश का मेयर बनना केरल की राजधानी में बीजेपी के लिए एक प्रतीकात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। इसे राज्य की शहरी राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

बता दें कि बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 50 सीटें जीतकर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया और चार दशकों से चले आ रहे वामपंथी गढ़ को तोड़ दिया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने भी अपनी सीटों की संख्या दोगुनी करके महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। 100 वार्डों में से एलडीएफ को 29 सीटें मिलीं, जबकि यूडीएफ 19 सीटों पर सिमट गया। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment