best news portal development company in india

राजस्थान के रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत, होटल में डिनर के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

SHARE:

विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आयरलैंड निवासी 40 वर्षीय मरियम फ्रांसिस अपने दोस्तों के दल के साथ सवाई माधोपुर के होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थीं।

बता दें कि गुरुवार रात खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जो अंततः जानलेवा साबित हुई। कुंडेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयरलैंड का यह पर्यटक दल रणथंभौर के प्राकृतिक सौंदर्य और बाघों के दीदार के लिए आया था।

घटना वाली रात होटल में सभी साथियों के साथ डिनर करने के बाद मरियम अपने कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद जब उनके साथी उन्हें देखने कमरे में पहुंचे, तो मरियम अचेत और बेहोशी की हालत में मिली। होटल प्रबंधन और साथियों ने बिना वक्त गंवाए उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सघन जांच के बाद मरियम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब वह पहले ही ‘ब्रेन डेड’ हो चुकी थी और उनकी ईसीजी रिपोर्ट भी पूरी तरह फ्लैट आई।

हालांकि, मौत के सटीक कारणों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। शुरुआती कयासों में इसे हार्ट अटैक या फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। एएसआई रूप सिंह ने बताया, हमने आयरलैंड दूतावास और भारतीय विदेश मंत्रालय को घटना की आधिकारिक सूचना दे दी है। नियमों के मुताबिक, दूतावास से लिखित अनुमति मिलने के बाद ही मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल, पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और होटल के किचन स्टॉफ व मृतका के साथियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या डिनर में कुछ ऐसा था, जिससे तबीयत बिगड़ी या महिला की कोई पुरानी मेडिकल हिस्ट्री थी। विदेशी पर्यटक की मौत ने स्थानीय पर्यटन जगत और प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।