best news portal development company in india

इन राशियों पर रहती है शुक्र की खास कृपा, फर्श से अर्श तक पहुंचते हैं ये लोग

SHARE:

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के साथ-साथ शुक्र देव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उन्हें धन, सुख-सुविधाएं और आकर्षण की प्राप्ति होती है। वहीं भगवान शिव की उपासना करने से भी शुक्र देव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र देव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है और ये लोग तेजी से तरक्की करते हैं।

Venus Blessings Zodiac Sign: किन राशियों पर रहती है विशेष कृपा

वृषभ और तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए इन दोनों राशियों के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। इन लोगों को जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती और ये अपने प्रयासों से ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। इनके अंदर कला, संगीत और सौंदर्य के प्रति गहरा लगाव देखने को मिलता है।इसके अलावा मीन राशि में शुक्र उच्च के माने जाते हैं। इसलिए मीन राशि के जातकों को भी शुक्र देव का आशीर्वाद भरपूर मिलता है। ये लोग भावुक होने के साथ-साथ बेहद रचनात्मक होते हैं और अपने जीवन में प्रेम और सफलता दोनों को संतुलित रखते हैं।

अगर आप भी शुक्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद चीजों जैसे चावल, दूध या मिठाई का दान करें। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है, खासकर अविवाहित लोगों के लिए।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।