best news portal development company in india

लड़की के होटल पहुंचते ही आपस में लड़ पड़े चारों युवक, खूनी संघर्ष में एक की चाकू गोदकर हत्या

SHARE:

फरीदाबाद के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक होटल में एक लड़की के आने के बाद वहां मौजूद लड़कों के बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते तीनों लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

मथुरा रोड स्थित रेड लायन ओयो होटल में गुरुवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पल्ला के सूर्य विहार निवासी 31 वर्षीय सचिन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

आरोप है कि तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने काबू कर लिया। घटना के बाद मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment