best news portal development company in india

सावन के पहले दिन सुहाने मौसम के बीच शिवालयों में भीड़ उमड़ी

SHARE:

टोंक में शुक्रवार से सावन शुरू होने के साथ ही जिले के शिवालयों में शिव भक्तों की चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से ही महिलाएं-पुरुष, युवक-युवतियां सज-धज कर शिवालय पहुंच रहे हैं और वहां पूजा अर्चना कर समृद्धि, खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

टोंक जिला मुख्यालय पर सवाई माधोपुर चौराहा के श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समेत अन्य जगह के मंदिरों में सुबह से शिवभक्तों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु शिवलिंग का दूध, जल से अभिषेक कर रहे हैं। सुबह से ही शिवालयों में भक्तजन दूध, मिश्री, प्रसाद, जल, बेलपत्र लेकर पहुंच रहे है। हर कोई शिव आराधना कर रहा है।

सद्गुरु आश्रम में सिंघनाथ महादेव की पूजा के लिए श्री हनुमान सिंघल जी की 84 वी जयंती पर सिंघल परिवार पहुचा , यहाँ पंडित राजकुमार शर्मा जी ने पूरे परिवार को अनुष्ठान करवाया

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment