टोंक। रविवार को टोंक में सनातन कावड़ यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई।जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
टोंक में छावनी से रविवार को सनातन कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें करीबन साढ़े तीन सौ से अधिक बच्चे कावड़ियों तथा करीबन 51कलश लिए महिलाएं भगवान श्री शिव भजनों की धुन पर बज रहे डीजे के साथ रवाना हुई।इस इस कावड़ यात्रा में शिव जी के भजनों पर नाचते कूदते कावड़िए मुख्य बाजारों से होते हुए श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंच करके भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कावड़ एवं कलश यात्रा का जगह जगह सेवा भारती,भारत विकास परिषद सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।


