best news portal development company in india

वेस्टइंडीज 27 पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया 176 रन से जीता

SHARE:

वेस्टइंडीज की टीम किंग्स्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 27 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 1955 में न्यूजीलैंड 26 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में यह 70 साल का सबसे छोटा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 176 रन से जीत लिया। साथ ही कंगारू टीम टेस्ट सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।

इस लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 225 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 121 रन से आगे नहीं बढ़ सकी इस तरह वेस्टइंडीज को 204 रन का टारगेट मिला।

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 99/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम के लिए दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने 5 और और शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए। जस्टिन ग्रीव्स को एक विकेट मिला।

टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के 7 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ही ऐसे रहे, जो दोहरे आंकड़े तक पहुंच सके। उन्होंने 24 गेंद में 11 रन बनाए। ग्रीव्स को स्कॉट बोलैंड ने आउट किया। बोलैंड ने अगली दो गेंदों में शमार जोसेफ और जोमेल वारिकन को आउट कर हैट्रिक ली।

इसके बाद वेस्टइंडीज की पूरी टीम 27 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 और बोलैंड ने 3 विकेट झटके। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment