best news portal development company in india

टोंक में 52 लाख का नशा पकड़ा, 5 गिरफ्तार

SHARE:

टोंक जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदा​र्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 लाख का नशा पकड़ा है। साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम, पुरानी टोंक थाना, मेहंदवास और निवाई सदर पुलिस ने 3 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 52 लाख 12 हजार 800 रुपए कीमत की 260.64 ग्राम स्मैक और 4 लाख 95 हजार 750 रुपए का 32.05 किलो डोडा-चूरा जब्त किया गया है।

SP विकास सांगवान ने बताया कि मेहंदवास थाना पुलिस ने NH-52 के पास कार्रवाई की है। थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने 2 आरोपियों को 260.64 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपियों के नाम अशोक कुमार कालगर (24) निवासी सांसी बस्ती, पोल्याडा थाना दूनी और राजकुमार सांसी (23) निवासी सांसी बस्ती, ढीबरू थाना मेहन्दवास हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

निवाई सदर थाना पुलिस ने गुन्सी पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 2 बैग में 17 किलो 418 ग्राम डोडा-चूरा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी अरविन्द कुमार (26) निवासी निपनिया थाना इसुआपुर जिला सारन (बिहार) है। उसके खिलाफ थाना निवाई सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुरानी टोंक थाना पुलिस ने बस स्टैंड टोंक से 14.632 किलो डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी का नाम मलकित सिंह उर्फ सोनी (37) निवासी जयमल सिंह कॉलोनी, बोरा गेट नाबा, जिला पटियाला (पंजाब) है। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

मेहंदवास थाना पुलिस ने थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में NH-52 के पास 2 आरोपियों को 260.64 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।