best news portal development company in india

अग्रवाल सम्मेलन की महिला प्रदेश मंत्री बनी अंजली गुप्ता

SHARE:

टोंक।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग की सहमति से महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता ने अंजली गुप्ता को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश मंत्री के रूप में मनोनीत किया है।
टोंक निवासी अंजली गुप्ता की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को देखते हुए समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियो ने अंजली गुप्ता को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय किया।
अंजली गुप्ता वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला महामंत्री पद पर कार्यरत है।
अंजली गुप्ता के नवीन मनोनयन पर अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की टोंक जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया, जिला महामंत्री मंजू गर्ग, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,शहर अध्यक्ष नीता गुप्ता, महामंत्री ममता गर्ग, उपाध्यक्ष शोभा गर्ग, संगीता मंगल, राधिका अग्रवाल, सुशीला गुप्ता, रंजना गुप्ता, जूही गर्ग, जूही मंगल, नैना अग्रवाल , मोनिका आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।