best news portal development company in india

णमोकार मंत्र रुपी कार से धर्म रूपी हाईवे पर सुरक्षित जीवन चला सकते हैं:

SHARE:


आचार्य वर्धमान सागर

टोंक ।सारा जगत कर्मों के कारण रोगी होकर दुःखी है। राग द्वेष कार्यों और परिणाम के कारण आत्मा पर कर्मों का आश्रव होता है, असाता कर्म के उदय से कर्म रूपी रोग आते हैं , इस कारण आपदा और कष्ट आते हैं जब शरीर मानसिक और शारीरिक रोगी होता है तब व्यक्ति धार्मिक और श्रेष्ठ कार्य नहीं कर पाते हैं। शरीर व्यसन और फैशन खान-पान के कारण रोगी बना है। यह मंगल धर्म देशना पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने धर्म नगर टोंक की धर्म सभा में प्रगट की राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री ने बताया कि गुटका पान की पिक से जब भूमि गंदी हो जाती है तो व्यक्ति का शरीर भी कितना गंदा रहता है।यह व्यक्ति अपनी आदतों के कारण रोगी है। भौतिक जीवन में सरकार ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय स्तरीय हाईवे 2 लाइन 4 लाइन 6 लाइन 8 लाइन बनाए हैं जिसे दुर्घटना रहित यात्रा हो सके भगवान ने आपदा कष्ट और रोग से मुक्ति के उपाय बताए है। तीर्थंकर भगवान ने जीवन की यात्रा चलाने के लिए णमोकार मंत्र रुपी कार दी है जिससे व्यक्ति धर्म रूपी रत्नत्रय हाईवे पर सुरक्षित चल सकते हैं। कर्मों के कारण व्यक्ति को आत्मा मालिन हो रही है तप, त्याग ,संयम धार्मिक कार्यों से आप आत्मा पर लगे कर्मों को दूर करने का पुरुषार्थ कर सकते हैं। आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व आर्यिका श्री देवर्धी मति माताजी ने प्रवचन में बताया कि जैन संस्कृति का विकास और उत्थान केवल ज्ञान रूपी प्रकाश से हुआ है ।प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की मुनि चर्या चतुर्थ कालीन आदर्श रही है। आचार्य वर्धमान सागर जी के बारे में बताया कि उनकी 19 वर्ष की उम्र में दीक्षा के चार माह बाद नेत्र ज्योति चली गई थी तब शांति भक्ति का पाठ कर प्रभु की भक्ति से बिना डाक्टरी इलाज के नेत्र ज्योति प्राप्त की।प्रभु और गुरु की भक्ति से कर्मो की निर्जरा होती हैं।
समाज के धर्म प्रचारक प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार अनुसार धर्म सभा में श्रीजी और पूर्वाचार्य का चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन जैन सोशल ग्रुप द्वारा किया जाकर आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की ।इस मौके पर झाड़ोल से पधारे कलाकार गोरधन के भक्तिमय भजनों पर बड़े भक्ति भाव से भक्ति नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं अष्टद्रव्य समर्पित किया । सुनील सर्राफ ने पूजन व्यवस्था में सहयोग किया। इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने सभी श्रावकों को बाहर का खाना व पीना का त्याग देकर नियम दिलाया । आचार्य श्री संघ के आहार के चौके लगाने के लिए बाहर के नगरों से काफी भक्त आ रहे हैं ।टोंक सहित इंदौर पारसोला निवाई के चौके लगे हैं, पारसोला के ऋषभ कुमार, मयूर कुमार पचोरी परिवार को आज आचार्य श्री का आहार कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समाज के मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री रमेश काला एवं विमल जोला में बताया कि 27 जुलाई 2025 को होने वाली शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।जिसमें देश के सभी पत्रकार आयेंगे। जिसमें पत्रकारों का सामाजिक समरसता में चरित्र चक्रवर्ती का योगदान, प्रथमाचार्य और उनके जीवन मूल्यों की वर्तमान में प्रासंगिता, प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का जैन दर्शन को अवदान आदि विषयों पर संगोष्ठी होगी। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान होगा एवं वात्सल्य भोज होगा ।मंगलवार को अनेक नगरों से श्रद्धालु दर्शन हेतु आए जिसमें जयपुर, सनावद, पारसोला, निवाई, इंदौर के श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही।आचार्य शांतिसागर शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत पारस, गंभीरमल, सुरेश मलारना परिवार, पदमचंद, धनपाल, महिपाल आंडरा परिवार, चेतन कुमार, जीवेंद्र कुमार, नवीन कुमार आंडरा परिवार, मदन लाल, अमित कुमार दाखिया परिवार, संत कुमार जैन टोडारायसिंह ने कलश स्थापित किए।इस मौके पर मीडिया प्रकोष्ठ रमेश काला कमल सर्राफ, नीटू छामुनिया, पंकज फूलेता, ओम ककोड़, एंजे दाखिया, जैन सोशल ग्रुप टोंक के अध्यक्ष अशोक काला, मंत्री विक्रम जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष ज्ञान चन्द जैन बन्थली, रमेश काला, रमेश सोनी, ताराचन्द बडजात्या, प्रकाश सेठी, अशोक कासलीवाल, दिनेश लुहाडिया, पंकज छाबडा, अजय सोगानी, दिनेश कासलीवाल, महेश बिलासपुरिया, विकास सूंथडा, विनित जैन, जिनेन्द्र जैन, महेन्द्र पाटनी, मनीष जैन धुवां के अतिरिक्त महिलाओं में सुमन काला, मैना बडजात्या, बीना जैन, निलम, खुशबु, नैना जैन, लक्ष्मी जैन, संगीता, सुनिता सेठी, पुष्पा लुहाडिया, मंजुषा, तारा, पिंकी, सरीता, मधु, निर्मेश कासलीवाल उपस्थित थे ।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।