best news portal development company in india

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे में भी राजनीति ढूंढ रहा है विपक्ष, यह घिनौनी बात-सुरेश रावत

SHARE:


जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का टोंक में स्वागत,मीडिया से कहा- पूर्वी राजस्थान केनाल परियोजना पूरी होने के बाद पेयजल व सिंचाई की नहीं होगी समस्या
बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने के बाद गाजे बजे से गेट खोल करके बनास नदी में छोड़ेंगे पानी,हरियालो राजस्थान के तहत राज्य में लगाए जाएगें 11करोड पौधे
टोंक। राज्य के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा है कि विपक्ष उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर भी राजनीति कर रहा हैं जो उचित नहीं है।जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत मंगलवार को जयपुर से केकड़ी जाते वक्त टोंक में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत एवं पन्नाधाय कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने अपने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।लेकिन विपक्ष उसमें भी राजनीति ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य किसी का भी खराब हो सकता है,डॉक्टर ने एडवाइजरी दी होगी जिस कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया होगा। विपक्षी दल इसमें भी राजनीति कर रही है जो बढ़ी घिनौनी बात है।राजनीति करने के बजाय उपराष्ट्रपति जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जानी चाहिए।
राज्य की राजधानी जयपुर सहित अन्य बड़े शहरों की लाइफ लाइन की जाने वाले बीसलपुर बांध का जिक्र करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि यह प्रदेश की जनता के लिए खुश खबरी है कि बीसलपुर सहित राज्य के कई बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है।देवराज इंद्र की मेहरबानी होगी तो जल्दी ही बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने के बाद गेट खोल करके बनास नदी में पानी छोड़ा जाएगा।मंत्री रावत ने बीसलपुर बांध को राज्य की जनता के लिए जीवन दायिनी बताते हुए कहा कि बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है तथा जल निकासी की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद ओवरफ्लो पानी छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। अभी बीसलपुर बांध एक फीट खाली है,इसके ओवरफ्लो होने के बाद गाजे बाजे से गेट खोले जाएंगे।हाल ही हमने वंदे गंगा जल योजना के तहत राज्य के कुओं ,बावड़ियों तथा तालाबों की सफाई का अभियान शुरू किया था।बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने संबंधी सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान केनाल योजना के पूरी होने के बाद ब्राहमणी नदी का पानी बीसलपुर बांध में डाले जाने के बाद इसकी ऊंचाई बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जाएगा।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 11करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि राजस्थान को हरियालो राजस्थान बनाया जा सकें। उन्होंने राज्य की भाजपा शासित भजनलाल शर्मा की सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही राज्य में पूर्वी राजस्थान केनाल योजना कार्य पूरा होने के बाद राज्य में पेयजल तथा सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता होने से कोई कमी नहीं होगी।
राज्य के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मंगलवार को टोंक पहुंचे तो नेशनल हाईवे कोटा जयपुर के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चैहान एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात पन्नाधाय कॉलेज में जल संसाधन मंत्री रावत ने पौधारोपण किया। जिस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, सत्यनारायण चैधरी,राजेंद्र पराना,भाजपा जयपुर शहर प्रभारी नरेश बंसल,भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,मगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन,बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ की नीलिमा आमेरा,हर्षिता जैन एडवोकेट,आरव सिसोदिया, ओमप्रकाश पांडे, बीना छामुनिया,अवधेश जैन एडवोकेट,महेंद्र सिरोठा,तरुण टिक्कीवाल आदि मौजूद थे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment