देवली के टीकड़ गांव के पास बुधवार दोपहर निवाई से कोटा जा रहा मूंगफली तेल से भरा टैंकर गायत्री विहार कॉलोनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद टैंकर से तेल रिसने लगा। टैंकर में करीब 30 हजार लीटर कच्चा मूंगफली का तेल भरा था। घटना के समय चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

