best news portal development company in india

राजस्थान में बढ़ेगी विधायकों की सैलरी:पूर्व एमएलए की पेंशन में भी होगा इजाफा

SHARE:

राजस्थान में जल्द ही विधायकों की सैलरी बढ़ने वाली है। सैलरी में 10% की वृद्धि हो सकती है। अभी एक विधायक की सैलरी 40 हजार रुपए है। सैलरी और भत्ते मिलाकर विधायकों को हर महीने 1 लाख 47 हजार रुपए मिलते हैं।

बढ़ोतरी के बाद सैलरी 40 हजार से बढ़कर 44 हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगी। ऐसे में एक विधायक को सालभर में बतौर मूल वेतन 48 हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे।

विधायकों के मूल वेतन के साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि कितनी बढ़ोतरी होगी, यह अभी तय नहीं है।

राजस्थान में एक बार विधायक रहने पर पूर्व विधायक को 35 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलती है। पांच साल के बाद जितने साल विधायक रहे, उसके बाद हर साल के 1600 रुपए जोड़कर पेंशन मिलती है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment