
टोंक। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने जिला कारागृह टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली ।
न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जमानत होने के बावजूद कारागृह में निरूद्व विचाराधीन बंदियों को जमानत शर्तों के मुताबिक जमानत मुचलके पेश करने एवं आवश्यक विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। कुल पुरूष बंदी संख्या 413 एवं 05 महिलाए बंदी उपस्थित पाए गए।
जिला कारागृह निरीक्षण के दौरान जेल में भोजन की गुणवता को देखा गया, परिसर की साफ सफाई, विधिक सेवा क्लिनिक, महिला एवं पुरूष बैरक, परिसर का निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण कारापाल जिला कारागृह टोंक राजेश कुमार मीणा, उप कारापाल राजेश मीणा, एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल अधिवक्ता निपुण चौहान एवं पीएलवी हुक्मचंद उपस्थित थे।
जिला कारागृह का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Waqt 24
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई

