best news portal development company in india

टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण किट वितरित,

SHARE:


टोंक में स्वास्थ्य विभाग व सेवा संस्थान की सराहनीय पहल

टोंक ।जिला क्षय रोग चिकित्सालय टोंक की ओर से टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल सेवा संस्थान टोंक के सहयोग से 15 पंजीकृत टीबी मरीजों को निःशुल्क निश्चय पोषण किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम जिला सआदत चिकित्सालय टोंक में आयोजित किया गया।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने टीबी बीमारी की विस्तृत जानकारी दी और इसके इलाज में पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सही पोषण से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रिकवरी तेजी से होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों पर भामाशाह के माध्यम से किए जाएंगे ।
डॉ. संदीप राजोतिया ने अस्पताल स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक भामाशाह (समाजसेवी दानदाता) बनाकर मरीजों की सहायता की जाए।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं निक्षय मित्र बादल साहू ने घोषणा की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे हर माह 15 मरीजों को सहायता देगे और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को सहायता के लिए जोड़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “टीबी मुक्त भारत” अभियान में अपना पूर्ण योगदान देने का भी आश्वासन दिया।पीएमओ डॉ. हनुमान बैरवा ने भी स्टाफ से अपील की कि जरूरतमंद मरीजों को अधिक से अधिक पोषण सामग्री वितरित की जाए ताकि बीमारी से लड़ने में उन्हें मदद मिल सके।
इस अवसर पर समाजसेवी आकाश जैन, डीपीसी मसर्रत मियां, नवरतन जैन, सिराज खान, और नर्सिंग ऑफिसर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने टीबी मुक्त भारत की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।