best news portal development company in india

बीसलपुर बांध का गेट जुलाई में पहली बार खुला

SHARE:

टोंक के बीसलपुर बांध का गुरुवार शाम 4:55 बजे गेट खोला गया। यह पहला मौका है जब बांध का गेट जुलाई माह में ही खोला गया। इससे पहले 6 बार अगस्त और एक बार सितंबर में बांध के गेट खोले गए थे।

देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल और जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने पूजा की। इसके बाद गेट नंबर 10 खोला गया। इससे 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह लगातार दूसरी साल है जब बांध का गेट खोला गया है।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment