best news portal development company in india

टोंक में हाईवे पर बदमाशों ने बाइक को लगाई आग

SHARE:

टोंक जिले के सदर थाना इलाके के चंदलाई गांव में नेशनल हाईवे पर सोमवार रात कार में सवार बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने 1 बाइक के आग के हवाले कर दी। साथ ही चाय की दुकान चलाने वाले युवक पर हवाई फायर कर फरार हो गए। इससे दहशत का माहौल बन गया।

बाद में पीड़ित युवक और उसके परिजन सोमवार देर रात को सदर थाने आए और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

थाना प्रभारी जयमल ने बताया कि चंदलाई के लेखराज गुर्जर ने रिपोर्ट दी है। उसमें बताया कि वह गांव में अपनी दुकान के बाहर सोमवार रात सो रहा था। रात करीब 9 बजे एक कार आई उसमें चार—पांच युवक थे। उन्होंने रोड पर खड़ी अज्ञात व्यक्ति की बाइक को आग लगा दी।

इसके बाद कार में से उतर कर नादान गुर्जर आया। मेरे सिर पर पिस्टल लगा दी। मैने कूद कर जान बचाई। आरोपी ने फायर किया लेकिन मैं बच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रहे है।

बदमाशों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर पीड़ित युवक व उसके परिजनों ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।