best news portal development company in india

टोंक में बर्तन लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं

SHARE:

पेयजल समस्या को लेकर पानी की टंकी पर बर्तन लेकर चढ़ी महिलाएं। - Dainik Bhaskar

टोंक के उनियारा में पेयजल समस्या को लेकर 50 से ज्यादा महिलाएं बर्तन लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। जहां बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर समझाइश करने उनियारा तहसीलदार पहुंचे तो आश्वासन लिखित में देने की मांग की। करीब ढाई घंटे बाद बनी सहमति के बाद महिलाएं नीचे उतरीं।

घटना उनियारा क्षेत्र के उपखंड के धाकड़ान रामपुरा में सुबह 11:30 बजे हुई। महिलाओं का प्रदर्शन करीब 3 घंटे तक चला। सूचना पर उनियारा तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और समझाइश की।

सैनी ने महिलाओं की समस्या सुनकर एक माह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जवाब में महिलाओं ने लिखित आश्वासन देने की मांग तो तहसीलदार ने उनियारा कार्यालय में लिखित में पत्र देने की बात कही।

टंकी से करीब 20 मीटर की दूरी पर खड़ी कार में बैठकर तहसीलदार जाने लगे तो महिलाओं ने कार का घेराव किया और मौके पर ही समाधान करने का पत्र लिखकर देने की मांग की। एक दिव्यांग महिला ने भी अपनी ट्राई साइकिल को तहसीलदार की कार के आगे लगा दिया और लिखित में पत्र देने की मांग की। तहसीलदार ने करीब साढ़े 3 बजे लिखित में एक महीने में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का पत्र दिया, जिसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की करीब 30 प्रतिशत आबादी को सात- सात दिन तक पानी नहीं मिलता है। पहले भी अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।