best news portal development company in india

सबसे पतला आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.20 लाख

SHARE:

एपल ने अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया। आईफोन एयर 5.6mm पतला है। इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपए है।

इवेंट में आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया गया है। प्रो वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी आईफोन बैटरी मिलेगी। 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है।

इसके अलावा एयरपॉड 3 प्रो पेश किया जिसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। ये हार्ट रेट सेंसर वाला पहला वायरलेस ईयरबड भी है। इसमें दुनिया का सबसे बेहतरीन इन-ईयर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलेगा। इसकी कीमत 25,900 रुपए है।

एपल वॉच लाइनअप में वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 भी लॉन्च की गई है। इनकी शुरुआती कीमत ₹25900, ₹46900 और ₹89900 रुपए है।

अल्ट्रा 3 में ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ है। SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।

सभी डिवाइस अपडेटेड OS26 के साथ आएंगे। 12 सितंबर से आप आईफोन 17 के सभी वर्जन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। 19 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।