best news portal development company in india

बिहार विधानसभा चुनाव::कांग्रेस के नेता डोर टू डोर कैंपेन कर दे रहे हैं योजनाओं की जानकारी

SHARE:

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और डोर टू डोर अभियान चला रहे हैं। राहुल गांधी की राज्य में लगातार हो रही रैलियों के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है, जिसका असर स्थानीय स्तर पर भी दिख रहा है।

इसी कड़ी में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को शिव प्रकाश ने मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर-1 पंचायत का दौरा किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की।

इस दौरान शिव प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर घर अधिकार योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना उद्योग के लिए 2 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हर व्यक्ति को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपमुखिया मोहम्मद जावेद, वाहिद फूल बाबू, रामकुमार पासवान, रामकुमार चौधरी, अशोक महतो, दिनेश महतो, जोखन सदा और तनवीर आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।