आजकल कई लोग पौष्टिक आहार की तरफ ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं। ख़ासतौर पर अधिक तेल, मैदा जैसी चीज़ों से जितना हो सके परहेज़ करने की कोशिश में हैं। लेकिन विडंबना यह है कि हम इनकी जगह जिन चीज़ों को स्वास्थ्यवर्धक समझकर खाते हैं, वे असल में हमारी सेहत को पहले से ज़्यादा नुक़सान पहुंचा सकती हैं।
ज़्यादातर बिस्किट्स में मैदा, ताड़ का तेल, शक्कर और सोडियम अधिक होता है। प्रोसेस्ड स्नैक्स एलडीएल (ख़राब) कॉलेस्ट्रॉल के चलते हृदय रोग का ख़तरा बढ़ा सकते हैं।भुने हुए छोले, चने, मखाने या मुट्ठी भर मेवे खाएं।इनमें 2-4 चम्मच शक्कर, कृत्रिम स्वाद और स्टेबलाइज़र मौजूद होते हैं। अतिरिक्त शक्कर मेटाबॉलिक सिंड्रोम और हृदय रोग का ख़तरा बढ़ा सकती है।घर में दही बनाएं और मिठास के लिए उसमें ताज़े फल या थोड़ा शहद मिलाएं
फैट कम करने के लिए अक्सर शक्कर, स्टार्च और नमक मिलाया जाता है, जो रक्त शर्करा बढ़ा सकते हैं। मेवे, बीज या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल जैसे प्राकृतिक फैट चुनें।
‘होल ग्रेन’ लेबल वाले अनाज भी शक्कर युक्त और प्रोसेस्ड हो सकते हैं। इनका उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ाकर फिर गिराता है, जिससे जल्दी भूख लगती है और मधुमेह या हृदय रोग का ख़तरा बढ़ता है। पकाए हुए ओट्स को फल, मेवे, बीजों के साथ खाएं।
अधिकतर पैकेज्ड स्नैक्स तेल में तले जाते हैं, उनमें सोडियम और प्रिज़र्वेटिव्स ज़्यादा होते हैं। ज़्यादा सोडियम रक्तचाप बढ़ाता है और स्ट्रोक या हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।घर में भुने मेवे, बिना नमक वाले बीज या हल्के मसाले वाले मुरमुरे।

