
आज आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के आदेश अनुसार 13 से 23 वर्ष आयु की बालिकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर *सुसंस्कारों का शंखनाद* की शुरुआत की गई, इस शिविर में 90 बालिकाओं ने उपस्थिति दी। भारतीय जैन संगठन द्वारा *स्मार्ट गर्ल* प्रोग्राम के लिए ट्रेनर्स पाली से श्री राजेंद्र जी जैन (लेक्चरर फिजिक्स) और दिल्ली से श्री अरुण जी जैन (उद्योगपति) को भेजा गया है।
आज तीन सत्रों में प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें बालिकाओं को स्व जागरूकता, रिश्ते, दोस्ती और संवाद तथा मासिक धर्म ओर स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। बालिकाओं को मुक्तकंठ से अपने विचार रखने का मौका दिया गया। कई लघु नाटिकाओं के माध्यम से उन्हें समझाया गया। आगामी चार सत्रों में जो कि 14 सितंबर को 9 से 6 बजे तक रहेंगे, में बालिका को अपने आत्म सम्मान, स्व सुरक्षा, निर्णय लेने को समझ, प्रलोभन आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही 3 से 6 बालिकाओं ओर माता पिता को एक साथ बैठा कर आपसी संवाद को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की संयोजिका बीना जी छमुनिया, सरोज जी बंसल ने कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति दी तथा साथ ही रिंकी जैन संतोष जैन अंजना जैन ओर भी अन्य बहनो ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत अच्छा योगदान दिया
सुसंस्कारों का शंखनाद शुरू
Waqt 24
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई

