best news portal development company in india

जयपुर में सीएम भजनलाल ने चाय बनाई, झाड़ू भी लगाई

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से राजस्थान में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार (17 सितंबर) सुबह मानसरोवर के सिटी पार्क में सफाई कर पौधारोपण किया

पार्क से लौटते समय सड़क किनारे एक थड़ी पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय भी बनाई। उन्होंने कहा कि- राजस्थान में स्वच्छता को लेकर अच्छा काम हुआ है।

पौधारोपण को लेकर भी हमने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम के अभियान को देश ने मिशन बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश की दशा और दिशा दोनों को बदलने का काम किया है। आज दुनिया में भारत के लोगों को सम्मान की नजरों से देखा जाता है। हमारी अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया में तीसरे स्थान पर आ जाएगी। वहीं, उनका शुरू किया गया स्वच्छता अभियान अब मिशन बन गया है। स्वच्छता के मामले में राजस्थान में भी काफी अच्छा काम हुआ है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर दोनों स्वच्छता रैंकिंग में टॉप शहरों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।