best news portal development company in india

जयपुर में डिप्टी मैनेजर के साथ 81 लाख की ठगी

SHARE:

जयपुर के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने 81 लाख 75 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया हैं। पीड़ित के वॉट्सऐप पर उसे एक ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में आए एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाया गया। ठगों ने पैसा डबल होने की गारंटी देकर उसका पैसा लगाया गया। पीड़ित की शिकायत पर सांगानेर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की हैं।

सांगानेर सदर सीआई और जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया- पीड़ित रणजीत सिंह निवासी बालाजी विहार वाटिका रोड ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह जीनस कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिस पर क्लिक करने पर वह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के ग्रुप के साथ जुड़ गया।

 कुछ दिनों में आरोपियों ने एप को डाउन लोड कर पैसा कमाने की नई-नई तरकीब बताई। पीड़ित की ओर से जल्द पैसा डबल करने लालच में आरोपियों को वह पैसा देता चला गया। कुछ समय बाद पीड़ित को बता चला कि उसके साथ ठगी हो रही है। पीड़ित ने जब पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिउ और उसे ब्लॉक कर ग्रुप से भी हटा दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद अब थाने की साइबर टीम इस एफआईआर पर काम कर ही हैं।

साइबर क्राइम करने वाले लोग इस तरह से लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर अपने ग्रुप में जोड़ते हैं। ग्रुप के कुछ लोग जो ठगों के साथ मिले रहते हैं, वे लोग ग्रुप में उन्हें मिल रहे फायदों के बारे में बताते हैं। जिससे लोग इनके जाल में फंसकर अपना पैसा लगा देते हैं। पैसा मिलते ही ये लोग पीड़ित को ग्रुप से हटा कर अन्य शिकार की तलाश में निकल जाते हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।