best news portal development company in india

ICC टी-20 रैंकिंग में भारत का क्लीन स्वीप:इंडिया नंबर-1 टीम, बैटर्स में अभिषेक, बॉलर्स में वरुण और ऑलराउंडर्स में हार्दिक टॉप पर

SHARE:

ICC की बुधवार को जारी हुई टी-20 वीकली रैंकिंग में बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में ही भारतीय खिलाड़ी टॉप पर हैं। यहां तक कि टी-20 टीम रैंकिंग में भी भारतीय टीम टॉप पर है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही टीम और उसके खिलाड़ियों ने किसी एक फॉर्मेट की सभी चार कैटेगरी में नंबर-1 स्थान हासिल किया है।

पहली बार वरुण चक्रवर्ती टॉप बॉलर बने हैं। वरुण टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बनने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

बैटर अभिषेक शर्मा अपने करियर की हाईएस्ट रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment