best news portal development company in india

टोंक में माता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

SHARE:

टोंक में कंकाली माताजी का नवरात्रि के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया है। - Dainik Bhaskar

शारदीय नवरात्रि में सोमवार से शुरू हो गए है। टोंक में जिलेभर के देवी मंदिरों पर विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हे।

पहले दिन मां शैलपुत्री का श्रृंगार किया गया है। इस नवरात्रि मातारानी वाहन गज (हाथी) होगा। गज पर मातारानी का नवरात्रि प्रवेश सुख-समृद्धि के अच्छे संकेत देता है। सुबह 6.15 से 7.30 के तहत ब्रह्म और सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.43 बजे अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना की गई।

 जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक कंकाली माता मंदिर में भी नवरात्रि पर खासी रौनक रहती है। एक हजार साल से भी पुराना इतिहास रखने वाली कंकाली माता का धाम पहले बमोर गेट के पास स्थित पहाड़ी पर हुआ करता था। रियासतकाल में मंदिर व प्रतिमा की पहाड़ी से नीचे वर्तमान स्थान पर स्थापना की गई।

पुजारी दुर्गापुरी गोस्वामी ने बताया कि नवरात्रि में सुबह 7.15 और शाम को 7 बजे फलों और मिश्री-पेड़ा का भोग लगाने के बाद आरती होती है। शाम को 9.30 बजे तक पट दर्शन के लिए खुले रहते है। वही सुबह व शाम को झांकी सजावट होती है। अष्टमी पर विशेष फूल बंगला झांकी सजाई जाती है और 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। साथ ही सप्तमी, अष्टमी व नवमी पर खीर का प्रसाद वितरण होता है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।