best news portal development company in india

विवाह में बढ़ती उम्र और परिवार विघटन पर चर्चा:केंद्रीय मंत्री यादव महिला अधिवेशन में हुए शामिल

SHARE:

अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वाधान में महिला परिषद द्वारा डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हुआ। इसे जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

टोंक के डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में विशाल महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वावधान में महिला परिषद की ओर से हुआ। इस दौरान विवाह में बढ़ती उम्र और परिवार विघटन एक ज्वलंत समस्या के विषय पर चर्चा हुई।

अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समेत अभी बीजेपी आदि के नेता भी आए। समय अभाव के चलते केंद्रीय मंत्री ने अधिवेशन को तो संबोधित नहीं किया, लेकिन उन्होंने वहां भोजनशाला में शुद्ध भोजन किया। पौधारोपण किया। साथ ही महिला परिषद अध्यक्ष इंदु जैन मित्तल से चर्चा कर उनके सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की।

.. आचार्य इंद्र नंदी महाराज के सानिध्य में  इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं द्वारा अन्य कार्यों में रुचि ली जाती है। इस अधिवेशन में आने से पता चला कि आज भी भारत देश में महिलाए अग्रणी है, जिन विषयों को लेकर अधिवेशन में इतनी महिलाएं एकजुट हुई है उससे पता चलता है कि महिला परिवार को एकजुट रखने की सोच रखकर कार्य करती है तो परिवारों का विघटन कभी नहीं होगा। महिलाओं को अपने बच्चों को जैन सिद्धांतों की शिक्षा देनी चाहिए ताकि वह बड़े होकर परिवार विघटन की नहीं सोचे। अगर परिवार का विघटन नहीं होगा तो आपकी विवाह में बढ़ती उम्र का भी समाधान हो जायेगा। आज यह महिला अधिवेशन आने वाली पीढ़ी को सुधारने का कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से हर घर में मोबाइल का प्रयोग हो रहा है अगर हर महिला ने अपने घर पर मोबाइल पर कंट्रोल कर लिया आने वाले समय में वो ही परिवार सुखी रहेगा। अब AI टेक्नोलॉजी आ गई, यह भारत के लिए खराब है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।