
एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भी भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा दिखाया और टीम को 6 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। दुबई में रविवार को भारत से 5 और पाकिस्तान से 2 कैच छूटे। वहीं अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच बहस हो गई। अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का भी लगा दिया। सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। दोनों कप्तानों ने ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भी हाथ नहीं मिलाया था। जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने से मना कर दिया था।

