best news portal development company in india

टोंक के पीपलू और बरौनी थाना प्रभारी सस्पेंड:अवैध बजरी के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

SHARE:

अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण रोकने के लिए चलाए डिकॉय ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के मामले में टोंक जिले के पीपलू और बरौनी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है । इनके अलावा जयपुर मुख्यालय से प्रदेश भर में 13 थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड और लाइन हाजिर किया है। इनमें से पांच को सस्पेंड और अन्य को लाइन हाजिर किया है।।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सतर्कता) जयपुर के अनुसर जिलों में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की जांच एवं कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा बजरी के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगवाने के उद्देश्य से सतर्कता शाखा पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में गत दिनों अलग- अलग 11 टीमों का गठन किया था। फिर टोंक समेत प्रदेश में विभिन्न थानों में गत दिनों डिकॉय ऑपरेशन करवाया गया। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निवर्हन में गम्भीर लापरवाही पाये जाने पर आज पीपलू थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, बरौनी थाना प्रभारी ब्रिजेन्द्र सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

सस्पेंड किए गए पीपलू थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बाएं से प्रथम और दूसरे सस्पेंड किए गए बरौनी थाना प्रभारी ब्रिजेन्द्र सिंह आखिरी में। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment