best news portal development company in india

ईसरदा बांध के डूब क्षेत्र के किसानों ने की महापंचायत

SHARE:

टोंक में ईसरदा बांध के दूसरे चरण के प्रस्तावित निर्माण कार्यों से पहले किसान लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को अरनिया केदार गांव में बाबा साहब के धाम पर डूब क्षेत्र के किसानों ने महापंचायत की। किसान नेता हंसराज फागना ने इसकी अध्यक्षता की। महापंचायत में अरनिया केदार सहित कई ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और किसान शामिल हुए।

महापंचायत में 15 सूत्री मांगों पर किसानों के बीच सहमति बनी। किसानों की मांग है कि ईसरदा बांध के डूब क्षेत्र में आने वाली सम्पूर्ण जमीन को सिंचित भूमि मानकर ही मुआवजा दिया जाए। साथ ही 15 सूत्रीय मांग में ईसरदा बांध की प्रस्तावित पूर्ण भराव क्षमता 262 RL मीटर के मुकाबले 258 RL मीटर तक ही रखी जाए।

मांगों को लेकर किसान आगामी 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेंगे। किसानों ने आज महापंचायत में चेतावनी भी दी है यदि किसानों की मांग को नजरअंदाज किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

किसानों के कहा कि मांगें नहीं मानी तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। पहले ही किसानों को काफी कम मुआवजा दिया जा रहा है। कई किसानों को भूमि सिंचित होने के बाद भी असिंचित का मुआवजा दिया गया है। इसे द्वितीय चरण के लेवल तक पानी भरा तो किसानों के सामने कई तरह की समस्या आएंगी। क्योंकि किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया गया है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।