best news portal development company in india

नाबालिग से रेप मामले में मास्टरमाइंड और उसके 2-साथी पकड़े

SHARE:

कोतवाली थाना पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

कोतवाली थाना क्षेत्र में गत दिनों नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने के मामले में एक मुख्य आरोपी समेत 3 को कोतवाली इलाके से सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देश पर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने एएसपी रतनलाल भार्गव व डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में यह सफलता हासिल की है।

यह घटना 10 दिसंबर की है। छात्रा की मां ने 19 दिसंबर को इसकी शिकायत कोतवाली में दी थी।

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि कुछ माह पहले नाबालिग छात्रा से मुख्य आरोपी फिरोज खान पुत्र नामालुम निवासी मालियों की गली काफला बाजार टोंक ने नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर बातचीत की। उसके बाद 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज कर मिलने का दबाव बनाया।

DSP ने बताया- फिर पीड़िता ने मिलने से मना कर दिया तो उसने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस कारण उसकी पुत्री डर कर फिरोज के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई। दूसरी एक अन्य मोटरसाइकिल पर 2 लड़के फिरोज के दोस्त साथ चल रहे थे।

उसके बाद ये तीनों आरोपी नाबालिग छात्रा को ब्लैक बंजारा होटल के सामने रोड क्रॉस करके एक सूने घर में ले गया। फिर कमरे में ले जाकर फिरोज ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मना किया तो उसने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा।

जांच में सामने आया कि फिरोज ने इंस्टाग्राम के द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया। अपने दोस्त रिजवान उर्फ राजा व साहिल उर्फ साण्डा के सहयोग से रेप की योजना बनाई। साहिल उर्फ साण्डा व रिजवान उर्फ राजा निगरानी करते रहे व फिरोज ने नाबालिग के साथ रेप किया।

थाना कोतवाली टोंक व जिला स्पेशल टीम द्वारा नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी। इसके बाद जाकर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी संसाधनों के सहयोग व परम्परागत पुलिस तरीकों से आरोपियों को चिह्नित किया। फिर मुख्य आरोपी फिरोज खान पुत्र फरीद मियाँ पठान (22) निवासी जामा मस्जिद के पीछे काफला, रिजवान अली उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद हनीफ पठान (22) निवासी मुबारक मस्जिद के सामने गड्डा पहाडिय़ा एवं शाहिल उर्फ सांडा पुत्र खालिद पठान (22) निवासी वाल्मिकी की पुलिया कालीपलटन टोंक को गिरफ्तार किया है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment