best news portal development company in india

गृह राज्यमंत्री बेढम बोले-कांग्रेसराज में राजस्थान रेपिस्थान था

SHARE:

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम। - Dainik Bhaskar

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को टोंक में कहा- कांग्रेस के राज में राजस्थान रेपिस्तान बन गया था। जयपुर में रोटी मांगती महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही थीं। हमने प्रदेश को भयमुक्त बनाया।

मंत्री बेढम ने जिले के मालपुरा में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के पिता के निधन पर सांत्वना देने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी की आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

 उन्होंने कहा- कांग्रेस के राज में लूट की घटनाएं अत्यधिक मात्रा में होती थी। अब लूट की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी पुलिस ने आमजन में विश्वास अपराधियों में भय वाले स्लोगन को साकार करने का काम किया है।

उन्होंने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय वन विभाग की जमीन पर 700 पट्टे दिए थे, जबकि हमारी सरकार जल, जीवन और जंगल बचाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण लिए कटिबद्ध है। कांग्रेस का पर्दाफाश हो चुका है। हमारी पार्टी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी वास्तविकता बता दी है।

 उन्होंने कहा- पुलिस मजबूती से काम कर रही है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। चाहे वह पेपर लीक माफिया हो या दूसरे अपराधी हो। सबको पुलिस ने जेल के पीछे पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस के राज में स्थिति यह थी कि राजस्थान को लोग रेपिस्तान कहने लगे थे। आए दिन कांग्रेस के राज्य में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री के नाक के नीचे जयपुर में रोटी मांगती हुई महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही थीं। आज अपराधी भय खाता है पुलिस से, कानून से, यह हमने करके दिखाया है।

उन्होंने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सभी प्रकार के अपराधों में भारी कमी आई है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। संगठित अपराध जीरो पर चला गया है। अवैध मादक पदार्थ ऑन की तस्करी पर कंट्रोल किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का भी ग्राफ बहुत नीचे गिरा है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।