best news portal development company in india

भीलवाड़ा में बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर, 2 की मौत:सांवरियाजी के दर्शन करने जा रहे थे

SHARE:

भीलवाड़ा के शाहपुरा में देर रात बोलेरो कार ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतकों के पीछे छोटे बच्चे और परिवार गमगीन हैं।

मेहंदवास थाना क्षेत्र के चूली गांव के चार युवक रविवार रात चितौड़गढ़ स्थित सांवरिया जी के दर्शन के लिए बोलेरो कार में जा रहे थे। शाहपुरा जिले के जहाजपुर बाईपास पर रात लगभग 2:30 बजे उनकी कार सड़क पर धीमी गति से चल रहे ट्रेलर से ओवर टेक करते समय टकरा गई।।

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

मौके पर ही छूली निवासी आत्माराम मीणा (29) पुत्र गेकाराम मीणा और बाबूलाल मीणा (28) पुत्र मुंशी मीणा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल टीपू (30) पुत्र कमरुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा जिला अस्पताल से भीलवाड़ा रेफर किया गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन सोमवार सुबह शाहपुरा अस्पताल पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर गांव लेकर आए। जैसे ही शव घर लाए गए, गांव में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों मृतक खेती-बाड़ी करते थे और उनके पीछे छोटे बच्चे हैं। बाबूलाल की एक बेटी 5 साल की और बेटा 3 साल का है। आत्माराम के दो बेटे हैं, बड़े का 9 साल और छोटे का 5 साल है।

पूर्व सरपंच हनुमान बैरवा ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की और सरकार से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।