best news portal development company in india

जयपुर में कोचिंग टीचर का किडनैप, 70 हजार लूटे

SHARE:

जयपुर में एक कोचिंग टीचर का किडनैप कर 70 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने कार लॉक कर कोचिंग टीचर पर पिस्तौल तान कर उससे मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि चिल्लाया तो जान से मार देंगे। वारदात के बाद बदमाश हाईवे पर पीड़ित को पटक कर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की कार की नंबर प्लेट भी हटी हुई थी। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एसआई श्याम प्रकाश ने बताया- टोंक के काली पलटन निवासी अहसान (35) ने मामला दर्ज कराया है। टोंक फाटक स्थित लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पीछे इंस्टीट्यूट में अहसान टीचर है। वह ऑफिस से शनिवार शाम करीब 7 बजे निकलकर दुर्गापुरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था।

तभी कार लेकर आए एक युवक ने कोटा जाने के लिए सवारी पूछी। तब उसने टोंक जाने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उसे बैठा लिया। दुर्गापुरा बस स्टैंड से ही दो लोग भी कार में बैठ गए। दोनों लोग कार ड्राइवर से मिले हुए थे।

पीड़ित अहसान ने बताया- बदमाश ने रिंग रोड पहुंचकर सुनसान जगह पर कार मोड़ ली। पूछने पर एक ओर सवारी बैठाने के लिए कहा। आगे चलते ही कार में कंडक्टर साइड बैठे युवक ने वॉशरूम जाने की कहकर गाड़ी रुकवाई।

अहसान ने कहा- कार रोकने पर उतरकर वह पीछे आकर बैठ गया। तब उसने पिस्तौल निकालकर मेरे सिर पर तान दी। कार को अंदर से लॉक कर उसकी पीठ पर कोहनी से वार कर पीटने लगा। मारपीट कर उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। साथ ही धमकी दी कि हमने तुझे किडनैप कर लिया है। चिल्लाया या भागने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।

पीड़ित अहसान ने बताया- आरोपियों ने धमकी देते हुए एटीएम के पिन नंबर पूछे। चोखी ढाणी रेस्टोरेंट के पास एटीएम कार्ड के जरिए 34 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम लिमिट पूरी होने पर 35 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मारपीट कर धमकी दी कि पुलिस को कंप्लेंट की तो मार देंगे। इसके बाद शिवदासपुरा हाईवे पर पटककर फरार हो गए।

पुलिस दुर्गापुरा बस स्टैंड के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ कार सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।