best news portal development company in india

टोंक में पलायन को लेकर सड़कों पर उतरे लोग:गुजरात की तरह ‘डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग

SHARE:

मालपुरा में सोमवार को रैली निकाली गई। - Dainik Bhaskar

टोंक में एक बार फिर पलायन को लेकर मुद्दा गरमा गया है। सोमवार को हिंदू परिवार की ओर से रैली निकाल गुजरात की तरह राजस्थान में भी डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की है।

इसके लिए लोगों ने मालपुरा के मुख्य मार्गो से होकर हिंदू समरसता मंच के बैनर तले सोमवार को रैली निकाली है। रैली में हिंदू समाज के युवा, महिलाएं और पुरुष ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इनके हाथों में ‘डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की स्लोगन लिखी तख्तियां थी। रैली में लोग सांप्रदायिक तनाव और हिंदू पलायन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

हिंदू समरसता मंच की ओर से आयोजित की गई रैली पुरानी तहसील से शुरू हुई। यह शहर के मुख्य मार्गो से होकर कोर्ट परिसर तक पहुंची। जहां जमकर नारेबाजी करते हुए हिंदुओं के पलायन पर चिंता जाहिर की।

रैली के शामिल महिलाएं पुरुष आदि कोर्ट परिसर में बैठ गए। फिर SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की।

इस दौरान मालपुरा में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो, इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।