best news portal development company in india

जयपुर-महिला के मुंह पर वार कर हत्या,लाश घर में फेंकी

SHARE:

जयपुर में एक महिला की हत्या कर लाश अनजान घर में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार महिला की बॉडी प्लास्टिक के बोरे में बंद थी।

घर की मालकिन ने किराएदार का सामान समझकर बोरा खोला तो उसमें से बदबू आने लगी। अंदर लाश देखकर मालकिन की चीख निकल गई। लाश के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की जांच के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है।

एडि.डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया- शव सुभाष कॉलोनी परशुराम पार्क के पास कॉन्ट्रैक्टर सूरज प्रकाश सांवरिया के घर में मिला है। कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो चुकी है।

उनके 3 मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर में उनकी पत्नी मुन्नी देवी और ऊपर के दोनों फ्लोर पर 2 किराएदार रहते हैं। मंगलवार सुबह 9.30 बजे घर के पोर्च में एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ मिला।

कॉन्ट्रैक्टर की पत्नी को लगा कि किराएदारों का सामान है। किराएदारों ने मना किया कि उनका सामान नहीं है। उसे चेक करने पर लाश मिली।

कंबल से बांधकर शव को प्लास्टिक के दो बोरों में पैक किया गया था। इस कारण बदबू बाहर नहीं आई। पुलिस को एफएसएल टीम की मदद से सबूत मिले हैं।

जिसमें सामने आया है कि शव को करीब 45 फीट ले जाया गया था। कॉर्नर के मकान को छोड़कर उसके पास वाले मकान का मेन गेट खोलकर डेड बॉडी घसीटकर अंदर पोर्च में डाली गई थी।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।