best news portal development company in india

अमायरा सुसाइड- क्लास और मैथ्स टीचर को स्कूल ने निकाला:51 दिन पहले हुई थी मौत

SHARE:

अमायारा  सुसाइड केस में पेरेंट्स लगातार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल की स्टूडेंट अमायरा के सुसाइड मामले में स्कूल ने दो टीचर्स को निकाल दिया है। इनमें अमायरा की क्लास टीचर पुनीता शर्मा और मैथ्स की टीचर रचना हैं।

सीबीएसई ने घटना के लिए बुलिंग और टीचर-मैनेजमेंट की ओर से इस पर ध्यान नहीं देने को कारण माना था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के नोटिस में बुलिंग का कोई जिक्र नहीं है। ​​​​​​

दरअसल, 9 साल की अमायरा ने एक नवंबर 2025 को स्कूल बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था।

मामला सीबीएसई और राज्य शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर जांच के दायरे में है। शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में अपनी जांच पूरी कर उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री को सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी है।

राज्य शिक्षा विभाग को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के मामले में केवल एनओसी जारी करने का अधिकार होता है। हालांकि जांच रिपोर्ट में सामने आई खामियों के आधार पर विभाग ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है।

जिस दिन ये रिपोर्ट सौंपी गई है, उसी दिन स्कूल ने दो टीचर्स को स्कूल से निकालने की बात सामने आई।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।