best news portal development company in india

नागौर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:पंचायत पुनर्गठन के विरोध में सीएम की सभा में जा रहे थे

SHARE:

नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर 7 दिनों से चल रहा ग्रामीणों और किसानों का प्रदर्शन आज मंगलवार की दोपहर उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी मेड़ता में चल रहे किसान सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना होने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे भी लगाए। धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बागड़ा और कांग्रेस नेता मनीष मिर्धा सहित करीब 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

नागौर कोतवाली थाना सीआई वेदपाल शिवरान ने बताया- ये लोग मेड़ता में सीएम की सभा में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। पशु प्रदर्शनी स्थल पर समझाइश की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। सुरक्षा के लिहाज से इनको हिरासत में लेकर पांचोड़ी थाना ले जाया गया है।

इस बीच दोपहर 3 बजे पुलिस की कार्रवाई से नाराज 2 युवक धरना स्थल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और किसानों की रिहाई की मांग की। फिलहाल मौके पर नागौर एसडीएम गोविंद सिंह और सीओ धरम पूनिया मौके पर मौजूद हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment