best news portal development company in india

मोबाइल स्नेचिंग गैंग का किया पर्दाफाश, पावर बाइक से वारदात करते थे आरोपी

SHARE:

सड़कों पर राहगीरों को मोबाइल छीनकर फरार होने वाले शातिर स्नैचरों पर पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग गैंग के आरोपी पकड़े। साइबर सेल, जिला विशेष टीम (DST), शिवदासपुरा, सांगानेर सदर और अशोक नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई मामलों का खुलासा किया है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज (IPS) ने बताया- थाना शिवदासपुरा क्षेत्र में 20 से 22 दिसंबर के बीच चलाए विशेष अभियान के दौरान मोबाइल स्नैचिंग के पांच मामलों का खुलासा किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच मोबाइल स्नैचरों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों से 34 मोबाइल फोन, 2 पावर बाइक और 7 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पावर बाइक से वारदात करते थे। जयपुर के अलग-अलग इलाकों में 20 से 25 मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं कर चुके हैं।

डीसीपी साउथ ने बताया- आरोपी नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी स्नैचिंग की वारदात से पहले दूसरे इलाकों से बाइक चोरी करते। लेकिन जहां से बाइक चोरी करते उस पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम ना देकर दूसरे अन्य इलाके में वारदात को अंजाम देते। डीसीपी साउथ ने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस आरोपी को हमने पकड़ा उसने गाड़ी नॉर्थ इलाके से चोरी की फिर स्नैचिंग की वारदात दूसरी जगह की।

मामले में पुलिस ने मंडोर थाना फागी निवासी विकास हरिजन (20), सांगानेर निवासी अर्जुन हरिजन उर्फ बाबू (19), ग्राम महलां थाना मुकमपुरा निवासी महेश रैगर उर्फ पिंटू (2), थाना रेनवाल मांझी निवासी उदय वाल्मीकी (19) और सवाई माधोपुर हाल गोविंदपुरा सांगानेर निवासी सुरेश (19) को गिरफ्तार किया।

3 देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार डीसीपी साउथ राजर्षि राज (IPS) ने बताया- मोबाइल स्नेचिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मानसरोवर क्षेत्र में जिला विशेष टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से 3 देसी कट्टे बरामद किए। मामले में इंद्रेश सैन उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया। इंद्रेश सेन नाई की दुकान चलाता है। देसी कट्टे अलीगढ़ से आए, इंद्रेश अलीगढ़ में किसी के संपर्क में था जिसने इसे ये उपलब्ध करवाए है। आरोपी का कहना है कि सहयोगी से विवाद था उस संबंध में मुकदमा भी चल रहा था। पनी सुरक्षा के लिए इसने देसी कट्टे खरीदे थे। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह सच कह रहा है या कहानी बना रहा है।

 

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment