best news portal development company in india

शुगर के मरीजों के लिए वरदान है सूरज की रोशनी

SHARE:

भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं जिसमें से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या अधिक है. अब टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अब उन लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी, बस रोजाना कुछ घंटे खिड़की के पास बैठना ही आपके लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हो सकता है. यानी कि धूप में बैठकर भी ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है. ‘सेल मेटाबॉलिज्म’ (Cell Metabolism) जर्नल में पब्लिश इस स्टडी के मुताबिक, प्राकृतिक रोशनी यानी डे-लाइट शरीर में ग्लूकोज लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती है.

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment