best news portal development company in india

देशहित के लिए हिंदू समाज को संगठित होना होगा:निंबाराम टोंक में हिंदू संतो की सामाजिक सदभाव आध्यात्मिक बैठक सम्पन्न टोंक

SHARE:

देशहित के लिए हिंदू समाज को संगठित होना होगा:निंबाराम
टोंक में हिंदू संतो की सामाजिक सदभाव आध्यात्मिक बैठक सम्पन्न
टोंक । हिंदू समाज के मत, पंथ, संप्रदाय के पूज्य संतों
की जगदंबा पैराडाइज में सामाजिक सदभाव आध्यात्मिक बैठक सम्पन्न हुई।इस आध्यात्मिक गोष्ठी के मुख्य वक्ता निंबाराम राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रहें।
उन्होंने आध्यात्मिक परिवार के मध्य पंच परिवर्तन यथा सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य के विषय रखा।जिन्होंने कहा कि जिसका जन जागरण संतो के माध्यम से हो ताकि समाज परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन हो सके। साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक परिवार के माध्यम से हिंदुओं को अपने पारंपरिक व्यवसाय को पुन: अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि नहीं तो हिंदुओं पर बहुत बड़ा संकट आ जाएगा इसके लिए भी सभी आध्यात्मिक संस्थाओं को चिंतन और मनन करना होगा ।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान हिंदू से है और हिंदू कोई धर्म न होकर जीवन जीने की एक पद्धति है।देश हित के लिए हिंदू समाज को हर क्षेत्र में संगठित रहना होगा सभी आध्यात्मिक परिवार राष्ट्र का चिंतन करते हुए एक दूसरे के प्रति सद्भाव, सम्मान एवं सहयोग की भावना रखते हुए एक दिशा में एक मन से कार्य करेंगे तो हमारा देश समृद्धशाली होगा ।
गोष्ठी में पूज्य संत रामनिवास महाराज (राम जी ),कबीर दास महाराज ,अपर्णा एवं अन्य आध्यात्मिक परिवार के महानुभावों , संघ के जिला संघ चालक पुरुषोत्तम शर्मा ,विभाग प्रचारक लक्ष्मण सिंह एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सकारात्मक रूप में संपन्न हुई। जिसमें 16 आध्यात्मिक परिवारों के 50 महानुभावों का प्रतिनिधित्व रहा। गोष्ठी के अंत में जिला सह संघचालक दिनेश बुंदेल ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।