कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। पान मसाला विज्ञापन मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- 20 जनवरी को उन्हें दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।
दरअसल, याचिकाकर्ता भाजपा नेता व एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने कोर्ट में पेश वकालतनामे और जवाब पर सलमान खान के हस्ताक्षर को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सलमान खान के हस्ताक्षर की जांच की मांग की थी।


